आज से फर्स्ट फेज का नॉमिनेशन प्रोसेस शुरू, 3 अक्टूबर को अलॉट होंगे सिंबल

election_1443416073खनऊ. यूपी में पहले फेज में होने वाले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए सोमवार से नॉमिनेशन प्रोसेस शुरू हो रहा है। इसके तहत पहले फेज के 218 विकास खंडों के 921 जिला पंचायत सदस्यों और 20 हजार 22 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के लिए नॉमिनेशन दाखिल किए जाएंगे।
 
कितने बजे तक होगा नॉमिनेशन
यूपी इलेक्शन कमीशन के गाइडलाइन के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नॉमिनेशन फाइल होंगे। 30 सितंबर और एक अक्टूबर को नॉमिनेशन फाइल की जांच होगी। 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन कैंडिडेट्स को सिंबल अलॉट किया जाएगा।
 
कब है चुनाव
पहले फेज का चुनाव 9 अक्टूबर को होना है। इसके लिए 20 हजार 608 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इस फेज में 2 करोड़ 93 लाख से ज्यादा वोटर वोट डालेंगे।
 
इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी
> फोटो आईकार्ड, पासपोर्ट और पैनकार्ड।
> वोटर आईकार्ड, आधार कार्ड।
> ड्राइविंग लाइसेंस।
> पब्लिक लिमिटेड कंपनी का फोटो आईकार्ड।
> बैंक या पोस्ट ऑफिस का फोटो आईकार्ड।
> अगर पेंशन मिलती है, तो उसके डॉक्यूमेंट्स।
> अगर फ्रिडम फाइटर रह चुके हैं, तो उसका सर्टिफिकेट।
> प्रॉपर्टी के कागजात।
> आर्म लाइसेंस।
> हेल्थ सर्टिफिकेट।
> मनरेगा जॉब कार्ड, अगर हो तो।
> हेल्थ पॉलिसी स्मार्ट कार्ड।
> एमपी, एमएलए और एमएलसी को जारी किए गए सरकारी आईकार्ड।
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button