दलरविवार को साधना के लिए परमार्थ निकेतन पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई साधकों का दल
ऋषिकेश: शांति स्थापना मिशन के लिए कार्य कर रही आस्ट्रेलिया की पहली महिला गुरु शक्ति दुर्गा के नेतृत्व में साधकों का दल परमार्थ निकेतन पहुंचा। यह दल तीर्थनगरी में रहकर स्वयं को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए अभ्यास करेगा। 
रविवार को गुरु शक्ति दुर्गा के नेतृत्व में परमार्थ निकेतन पहुंचे दल ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से भेंट की। स्वामी चिदानंद ने शक्ति दुर्गा से विश्व स्तर पर शांति स्थापित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि शांति को संसाधनों की तरह हासिल नहीं किया जा सकता, बल्कि उसके लिए निरंतर अभ्यास जरूरी है। शांति किसी विचारधारा या किसी सम्प्रदाय का परिणाम नहीं बल्कि शांति तो जीवन जीने का तरीका है। इस अवसर पर दल के सदस्यों ने गंगा के तट पर दिव्य गंगा आरती एवं हवन में सहभाग किया।





