भारत को होगा बड़ा फायदा, साउथ अफ्रीका का ये स्टार पेसर टीम से बाहर

केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है, लेकिन यह भारत के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल टीम के स्टार पेसर डेल स्टेन चोटिल हो गए हैं। केप टाउन में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन 61वें ओवर के दौरान स्टेन को परेशानी हो रही था, स्टेन लगातार जूते की समस्या से जूझ रहे थे। इसका असर उनकी एड़ी पर भी पड़ा और वह अपने ओवर को बीच में छोड़कर ही मैदान से बाहर चले गए। इस ओवर में तीन गेंद करने के बाद उनकी एड़ी में चोट आ गई और उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद उनके साथी पेसर फिलैंडर ने उनका ओवर पूरा किया।

डेल स्टेन जब मैदान से बाहर गए तो पता चला कि वो अपनी एड़ी का स्कैन कराने गए हैं, पर इसके बाद वह दोबारा मैदान पर नहीं लौटे। बाद में पता चला कि वह 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। स्टेन ने इस पारी में 17.3 ओवर किए और 51 रन लुटाकर दो विकेट अपने नाम किए। शिखर धवन और ऋद्धिमान साहा को स्टेन ने पविलियन भेजा।
केपटाउन के मैदान पर पांड्या के आगे सब बल्लेबाज हुए फेल, बनाया ‘तेज हाफ सेंचुरी’ का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने मैच की पहली पारी में 209 रन बनाए, जिसमें हार्दिक पंड्या की पारी बेहद अहम रही। अपनी पहली पारी में 286 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका ने इस तरह 77 रन की बढ़त बनाई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 65 रन बनाए हैं। इस तरह से उसकी कुल बढ़त 142 रन की हो गई है।





