ये हैं साल 2017 के फ्लॉप बैटस्मैन, इसमें शामिल हैं ऐसे-ऐसे नाम की सुनकर उड़ जायेगा आपका होश

आइये जानते है उन बल्लेबाजो के बारे में जिनका बल्ला साल 2017 में कुछ खास न कर पाया और वे हो गये फ्लॉप !

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो आज सभी के दिलो में राज कर रहा है . क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है वैसे तो क्रिकेट में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों की ही अहम भूमिका होती है लेकिन फिर भी क्रिकेट पर बल्लेबाजो का कब्जा रहा है . इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे बल्लेबाजो के बारे में बताने जा रहे है जिनका प्रदर्शन साल 2017 में फ्लॉप साबित हुआ . आइये जाने कौन है वो बल्लेबाज ?

ये हैं साल 2017 के फ्लॉप बैटस्मैन, इसमें शामिल हैं ऐसे-ऐसे नाम की सुनकर उड़ जायेगा आपका होश युवराज सिंह : सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह के लिए वर्ष 2017 कुछ खास नही रहा और वे टीम में जगह बनाने में भी नाकामयाब साबित रहे . इसके पीछे इनकी फिटनेस को बताया जा रहा है .

सुरेश रैना : बाये हाथ के बल्लेबाज सुरेश  रैना साल 2015 से ही अपनी बेकार फॉर्म से जूझ रहे हैं . इस साल आई.सी.सी चैंपियंस ट्रोफी में भी इनको टीम में जगह नही मिल पाई थी .

कोरी एंडरसन : न्यूजीलैंड टीम के शानदार ऑलराउंडर एंडरसन का प्रदर्शन भी पिछले साल कुछ खास नहीं रहा है . साल 2017 में उन्होंने मात्र 25.05 के औसत से ही रन बनाए .

ग्लेन मैक्सवेल : ऑस्ट्रेलियाई ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को कौन नही जनता लेकिन पिछले साल ये बल्लेबाज भी अपने आप को साबित करने में नाकामयाब रहे .

कामरान अकमल :  पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज अकमल जिनका बल्ला पिछले समय से शांत है इसी कारण यह टीम में जगह बनाने के लिय सघंर्ष कर रहे हैं .

क्रिस गेल : दुनिया भर में लम्बे लम्बे छक्के लगाने के लिए मशहूर गेल के बल्ला भी अपना जादू नही दिखा पा रहा है . आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले साल इनके नाम एक अर्धशतक तक नहीं है .

महेंद्र सिंह धोनी : इस समय धोनी अपनी बेकार फॉर्म से जूझ रहें हैं . पिछले कुछ समय से इनका बल्ला बहुत ही शांत है . जिससे इनके फैन्स भी निराश हो गए है .

Back to top button