साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जनवरी 31 को, जानिए किन राशि वालों के लिए कितना ख़ास

वर्ष का पहला चंद्रग्रहण माह की अंतिम तारीख 31 जनवरी को लगेगा। माघ शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा, जो संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। कुंडली में ग्रहण दोष हो तो दोष शांति पूजा के लिए यह दिन सर्वोत्तम है। पितृ दोष शांति व वैदिक चंद्र शांति पूजा के लिए भी यह दिन उपयुक्त माना जाता है।साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जनवरी 31 को, जानिए किन राशि वालों के लिए कितना ख़ास

मान्यता के अनुसार इस दिन किए सेवा व दान कार्यो का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। मंत्र सिद्धि तथा किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए ग्रहण का दिन अत्यंत ही उपयुक्त माना गया है। इस दिन चावल, आटा, दाल, वस्त्र व फल आदि दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषी नरेश नाथ का कहना है कि चंद्रग्रहण का समय शाम 17.18 से 20.42 बजे तक रहेगा। सूतक सुबह 07:07 से रात 20:42 बजे तक होगा।

किस राशि के लिए कैसा रहेगा चंद्रग्रहण

मेष: धन लाभ, उन्नति व पारिवारिक कष्ट।

वृष : बहनों को कष्ट, धोखा, भाग्य पक्ष कमजोर।

मिथुन : धन हानि, यात्र, कुटुंब से परेशानी, वाणी दोष, शिक्षा में व्यवधान, शारीरिक कष्ट।

कर्क : शरीरिक कष्ट, अपमान और हानि।

सिंह : यात्रा, अधिक व्यय और चिंता, अनभिज्ञ भय।

कन्या : आर्थिक लाभ, बौद्धिक क्षमता बेहतर, शिक्षा में सफलता, धनस्रोत में वृद्धि।

तुला : रोग, कष्ट, भय, पद हानि, पिता को कष्ट।

वृश्चिक : भाग्य अवरोधक, बड़ी हानि, मानसिक कष्ट।

धनु : शत्रु भय, अपमान, शारीरिक कष्ट, जल से भय, खर्च की अधिकता।

मकर : जीवन साथी कष्ट, विछोह, साझेदारी में हानि, आर्थिक कष्ट और पारिवारिक विवाद।

कुंभ : रोग और शत्रुओं से हानि, गुप्त शत्रु उत्पन्न, चिंता और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मीन : शिक्षा में बाधा, मानसिक परेशानी, प्रगति में बाधा, गर्भवती महिलाओं को कष्ट, संतान से कष्ट।

Back to top button