फोन पर लोकेशन बताते-बताते बोल गया कुछ ऐसा, की पहुंच गया जेल

आज के समय में अंग्रेजी के शॉर्ट्स शब्दों का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होने लगा है। लेकिन क्या कभी किसी ने इस बारे में सोचा होगा कि सार्वजनिक जगहों पर अंग्रेजी के शॉर्ट्स शब्दों का प्रयोग करना कितना महंगा पड़ सकता है। दरअसल, ऐसा ही एक वाकया एयर इंडिया फ्लाइट से सफर कर रहे शख्स के साथ हुई है। उसे शॉर्ट्स शब्दों से हुई गलतफहमी की वजह से गिरफ्तार किया गया है।
फोन पर लोकेशन बताते-बताते बोल गया कुछ ऐसा, की पहुंच गया जेलसोमवार (1 जनवरी) को जब युवक को अदालत में पेश किया गया तो उसने वकील से बताया कि वो दिल्ली से रोम जा रही फ्लाइट में फोन कॉल पर मुंबई-दिल्ली जाने की योजना बना रहा था। इसलिए उसने कॉल पर अंग्रेजी के शॉर्ट्स शब्द ‘बॉम-डेल स्टेटस'( मुंबई से दिल्ली) का इस्तेमाल किया था। लेकिन उसके साथ फ्लाइट में सफर कर रहे लोगों को गलतफहमी हो गयी कि वो बम कह रहा है। जिस वजह से उसे संदिग्ध शख्स समझकर गिरफ्तार किया गया।

गलतफहमी का शिकार हुआ शख्स विनोद मुरजानी (45) है जो एक अमेरिकी आईटी कंपनी में सीईओ के पद पर है। जिस दौरान युवक अरेस्ट किया गया उस समय उसके साथ फ्लाइट में पत्नी और दो बच्चे भी थे। बता दें कि रविवार को खराब मौसम के चलते फ्लाइट काफी लेट हुई थी। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button