B’day Spcl: 33 साल के हुए रणबीर कपूर, लंदन में सेलीब्रेट किया बर्थडे

नई दिल्ली(28 सितंबर): बॉलिवुड एक्टर रणबीर कपूर आज पूरे 33 साल के हो गए हैं और आज वो अपना बर्थडे लंदन में सेलीब्रेट कर रहे हैं और आप देख रहे है रणबीर कपूर के बर्थडे का सेलीब्रेशन।
वैसे बता दें कि, रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वो एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर के छोटे बेटे हैं। रणबीर की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम रिद्धिमा कपूर शाहनी है।
इन दिनों रणबीर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में अपनी अगली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर ने बर्थडे के दिन मम्मी नीतू कपूर और बुआ रीमा जैन के लिए भी समय निकाला और उनके साथ बर्थडे सेलीब्रेट किया।
गौरतलव हैं फिल्म ‘सावरिया’ से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाले रणबीर ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘राजनीति’, ‘बर्फी’, ‘रॉकस्टार’, ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन, पिछले 3 सालो में रणबीर का करियर अच्छा नहीं चल रहा है। फिल्मे जैसे ‘बेशर्म’, ‘रॉय’, ‘बॉम्बे वेलवेट’ जो बॉक्स ऑफिस काफी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।
फिलहाल आने वाले दिनो में आप रणबीर को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘तमाशा’ में देख सकते हैं। आपको बता दे कि रणबीर के अलावा आज सुरो की मल्लिका लेजेंडरी सींगर लता मंगेशकर का भी बर्थडे है।