केजरीवाल की AAP में 2018 की सबसे बड़ी जंग, आखिर कौन जाएगा राज्यसभा

नई दिल्ली। दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों के लिए नामों पर मुहर कल यानी दो जनवरी को लगेगी। माना जा रहा है कि तीन जनवरी को आम आदमी पार्टी राज्यसभा भेजे जाने वाले तीनों नाम पर मुहर लगाएगी। दिल्ली के लिए खाली हो रहीं तीन राज्यसभा सीटों के लिए आप में घमासान मचा हुआ है। राज्यसभा पहुंचने के लिए आप नेता लामबंदी कर रहे हैं। पार्टी में अलग-अलग नामों के लिए गुटबाजी बढ़ चुकी है।

केजरीवाल की AAP में 2018 की सबसे बड़ी जंग, आखिर कौन जाएगा राज्यसभा

पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) में उनका वर्चस्व है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिस किसी का नाम आगे आएगा, उस पर मुहर लग जाएगी। आप के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अंडमान निकोबार घूमने गए हैं। उन्हें दो जनवरी को लौटना है। उनके लौटने पर दो या तीन जनवरी को पीएसी की बैठक हो सकती है। बैठक में तीनों नाम पर मुहर लगेगी।

आप के शुभचिंतक लगातार पार्टी को अपने सुझाव दे रहे हैं। पत्रकार अभय दुबे ने कहा है कि आप प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी में वापस लाने की कोशिश करे। कुमार विश्वास, संजय सिंह और योगेंद्र यादव को राज्यसभा में भेजा जाए।

उधर कुमार विश्वास पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज हैं। उन्हें अहसास है कि राज्यसभा के नामों के लिए खिचड़ी कहीं और पक रही है। उन जैसे लोगों के योगदान को आंका नहीं जा रहा है। उनके ट्वीट से मन की व्यथा जाहिर हो रही है।

यह है कुमार विश्वास का ट्वीट

जायचा देख के बोला नजूमी मुझ से।

जो भी मांगा है वो हर हाल में मिल जाएगा।

क्या मुबारक है नया साल, जो मैं खुश होऊं।

वो जो बिछुड़ा है क्या इस साल में मिल जाएगा।

मुझ पे तो हारने का कुछ भी नहीं।

तू मगर जीत कर भी हारेगा।

इक मुझे मारने की कोशिश में।

कितनी आंखों के ख्वाब मारेगा। 

Back to top button