उत्तराखंड में साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल: सरोवर नगरी में थर्टी फर्स्ट के जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों ने नए साल के पहले दिन मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी रही।  नए वर्ष के पहले दिन सोमवार पड़ने से मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड रही। नयना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, पाषाण देवी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने नए साल में बेहतरी के लिए पूजा अर्चना की। 

उत्तराखंड में साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नयना देवी मंदिर में पूजा के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों की सुबह से कतार लग गई। लोगों ने माता से परिवार, समाज की सुख समृद्धि की कामना की। चमोली जनपद से आई महिला टोली ने नैनीताल की नयना देवी मंदिर में पारंपरिक तरीके से दर्शन किए। इस दौरान महिलाओं ने मां के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 

Back to top button