PM मोदी ने सबको दी नए साल की शुभकामनाएं, राष्ट्रपति कोविंद ने की विश्व में शांति की अपील

दुनियाभर में नए साल का पूरे जोश और मौज मस्ती के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए पूरे विश्व में शांति बनाए रखने की अपील की।

सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2018 में सभी देशवासियों और पूरे विश्व समुदाय के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उल्लास का संचार होता रहे — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 1, 2018
पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर लिखा कि सभी को नए साल 2018 की शुभकामनाएं, प्रार्थना करता हूं कि ये साल भी आपकी जिंदगियों में खुशियां लेकर आएगा।
Wishing you all a happy 2018! I pray that this year brings joy, prosperity and good health in everyone's lives.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2018





