ऑस्ट्रेलिया में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हुई छह लोगों की मौत

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक नदी में जा गिरा जिससे छह लोगों की मौत हो गई. सिडनी से लगभग 50 किलोमीटर दूर कोवन उपनगरीय इलाके के पास विमान हॉक्सबरी नदी में जा गिरा. पुलिस ने बताया कि गोताखोरों ने सभी छह शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान उजागर नहीं की गयी है.ऑस्ट्रेलिया में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हुई छह लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि मरने वालों में चार ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं. ब्रिटेन के विदेश विभाग ने अभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के संपर्क में है.

प्रत्यक्षदर्शी मिलेस बैप्टिस्टे ने चैनल नाइन से कहा कि उसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा. हादसे के बाद एक राहत हेलीकॉप्टर ने मलबा देखा और वहां तेल की परत दिखी. स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि विमान सिडनी सीप्लेन्स कंपनी का था.

ऑस्ट्रेलियाई ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने कहा कि विमान डीएचसी-2 बीवर सीप्लेन था. हादसा ऐसे समय हुआ जब कुछ ही घंटे बाद नववर्ष के स्वागत में सिडनी बंदरगाह आतिशबाजी से जगमगाने वाला था.

Back to top button