हथकड़ी के साथ फरार हुआ आरोपी, पुलिस के दो जवान निलंबित

पिथौरागढ़: झूलाघाट थाने से मारपीट का आरोपी सुरेश प्रसाद उर्फ़ संजीव राम हथकड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। जिसके चलते वहां तैनात दो जवानों को निलंबित कर दिया गया है। हथकड़ी के साथ फरार हुआ आरोपी, पुलिस के दो जवान निलंबित

दरअसल, सुरेश मारपीट के आरोप में जेल में बंद था। लेकिन फिर वो हथकड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। इसपर पुलिस के दो जवानों रेखा निखुर्पा और दिनेश गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा को झूलाघाट भेजा गया है। फरार आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। साथ ही उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।

Back to top button