‘क्रिकेट थीम’ पर बन रहा इस भारतीय खिलाड़ी का बंगला, देखे कितने आलीशान हैं इन क्रिकेटर्स के घर

ये क्रिकेटर बनाने जा रहा है ‘क्रिकेट थीम’ पर अपना आलिशान बंगला, क्या आप जानते है कौन है ये ?
इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम सफलता की ऊंचाईयां छू रही है . आज भारतीय टीम जिस मुकाम पर है दुनिया की सभी टीमे वहां पहुंचना चाहती है लेकिन यह मन्ना होगा कि यहाँ पहुँचने के लिए टीम ने बहुत ही मेहनत की है . आज भारतीय खिलाड़ी न केवल अपने खेल पर ध्यान देते है वे खेल के साथ साथ अपनी लुक्स और आलिशान बंगलो के लिए भी प्रसिद्ध है .

आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जोकि क्रिकेट थीम पर अपना बंगला बनवा रहा है . जी हाँ यह खिलाड़ी कोई और नही बल्कि भारत के आलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा है यह क्रिकेटर इस बंगले को लेकर बहुत उत्साहित है . वे अपना सारा समय इस बंगले की तैयारी में लगा रहे हैं . जडेजा ने इंस्टाग्राम पर इस बंगले की तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे ‘क्रिकेट बंगला’ करार दिया .
आइये आज हम आपको इन पांच भारतीय क्रिकेटर्स के बंगले भी दिखाने जा रहे है जोकि काफी आलिशान है :-
इन्हें क्रिकेट का भगवान कह लो या रिकॉर्डो के बादशाह जी हाँ यह आलिशान घर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का है . उनका बांद्रा में 5 मंजिला घर है . यह बंगला 6,000 स्कवॉयर फुट में बना है . इसकी छत पर एक स्वीमिंग पुल भी है .

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली दिल्ली से हैं और इसी कारण उन्होंने अपना नया घर भी दिल्ली में ही ख़रीदा है . विराट का यह आलिशान घर 500 स्क्वेयर यार्ड में बना है जिसमें जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन तथा पार्किंग की भी अच्छी व्यवस्था है .
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीम में कैप्टेन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का बंगला रांची में है . इस बंगले को खुद धनी ने डिजाईन किया हुआ है . घर में बहुत बड़ा स्विमिंग पूल है साथ ही उनके बाइक और कार्स के लिए बड़ी सी पार्किंग भी है .
कोलकाता में स्थित भारत के पूर्व क्रिकेटर व् कप्तान सौरव गांगुली का 4 मंजिले बंगला भी बहुत आलिशान है जिसमें करीबन 48 कमरे हैं .
हरभजन सिंह का घर भी बहुत भव्य है . उनका घर 2000 स्क्वेयर यार्ड में फैला हुआ है जोकि चंडीगढ में स्थित है .






