जाने ऐसा क्या हुआ की प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर को मारा थप्पड़

जब से प्रियंका चोपड़ा भारत लौटी हैं वह अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अवार्ड फंक्सन और कई समाजिक कार्यक्रमों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल में ही वह करण जौहर और रोहित शेट्टी के शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ के सेट पर पहुंची।

तीनों ने ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ फिल्म का वह सीन प्ले किया जिसमें करण जौहर बीयर खरीदने अम्बरीश पुरी के स्टोर में जाते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। जिसके बाद शाहरुख खान उन्हें थप्पड़ मारते हैं।
इस सीन में प्रियंका ने शाहरुख खान का, करण ने अपना और रोहित ने अम्बरीश पुरी का किरदार निभाया। वहीं सीन में प्रियंका ने करण को थप्पड़ भी मारा। उन्हें कहा कि वह करण को तब से थप्पड़ मारना चाहती थी, जब से उन्होंने फिल्म देखी थी।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को हाल में ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वह डॉक्टरेट की डिग्री बरेली जाने वाली थी, लेकिन कोहरे के चलते प्रियंका इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाईं।