धूप में निकलने से पहले चेहरे पर लगा ले ये जादुई नुस्खा, कभी नही होंगे काले

दोस्तों हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन का कलर या टोन धीरे धीरे और ज्यादा लाईट हो. अर्थात जो लोग गौरे हैं वो चाहते हैं कि वे हमेशा गौरे ही बने रहे, वहीँ जो लोग सांवले हैं वो चाहते हैं कि उनकी त्वचा के रंग में और भी निखार आ जाए. यहाँ कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि उनकी स्किन की टोन पहले से और भी ज्यादा डार्क हो जाए.

धूप में निकलने से पहले चेहरे पर लगा ले ये जादुई नुस्खा, कभी नही होंगे कालेलेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोगो को धूप में कई बार आने जाने का काम पड़ता हैं. कई लोगो की नौकरी ही ऐसी होती हैं कि उन्हें बाहर ज्यादा घूमना फिरना पड़ता हैं. ऐसे में तेज़ धूप, मिट्टी, प्रदुषण इत्यादि चीजों के चलते आपकी स्किन का कलर धीरे धीरे डार्क होने लगता हैं. कई लोगो के हाथ, गर्दन और चेहरे उनकी बॉडी के दुसरे हिस्सों से ज्यादा डार्क हो जाते हैं. ये देखने में बिलकुल अच्छे नहीं लगते हैं. ऐसी स्थिति में यदि आप अपने वर्तमान रंग को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको धूप में जाने से पहले कुछ उपाय करने होंगे.

आज हम आपको एक ऐसा जादुई निस्खा बताएंगे जिसका प्रयोग समय समय पर करते रहने से आपकी स्किन टोन धूप की वजह से डार्क नहीं होगी. साथ ही जिन लोगो की स्किन पहले से ही धूप की वजह से डार्क हो चुकी हैं वो भी पहले जैसी लाईट हो जाएगी.

धूप में स्किन को काला होने से बचाने का रामबाण इलाज

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी डाले. ये हल्दी आपके स्किन के बैक्टीरिया को ख़त्म कर देगी और प्रदुषण से स्किन पर जमने वाले कीटाणुओं से भी आपकी रक्षा करेगी. हल्दी के बाद इसमें एक चम्मच दही मिलाए. दहीं धूप में आपकी त्वचा को ड्राई होने से बचाता हैं और उसमे नमी बरकरार रखता हैं. दही के बाद अंत में हम इसमें एक चम्मच बेसन का मिलाएंगे. ये बेसन आपकी त्वचा के रंग को निखारने का काम करता हैं. इन तीनो चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

अब इस नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे की कच्चे दूध से मालिश कर ले. आप चाहे तो रुई को कच्चे दूध में डुबो कर भी चेहरे पर लगा सकते हैं. 5 मिनट तक मालिश करने के बाद आप चेहरा धो ले. अब आप दही, हल्दी और बेसन से तैयार किया गया मिश्रण चेहरे पर लगा ले. इस मिश्रण को करीब आधा घंटा के लिए चेहरे पर लगा रहने देने दे और फिर ठन्डे पानी से इसे सर्कल मोशन में उँगलियाँ चलाते हुए धो ले.

ये प्रयोग आप सप्ताह में तीन बार करे. ऐसा करने से आपकी स्किन पर धूप और प्रदुषण का कोई असर नहीं होगा और आपकी स्किन का वर्तमान कलर बारकरार रहेगा.

 
Back to top button