अमित शाह ने कहा- आजादी के बाद अब मिला मुस्लिम महिलाओं को उनका सम्मान


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी के नेतृत्व में बीजेपी की विजय यात्रा जारी है। गुजरात और हिमाचल जीतने के बाद अमित शाह पहेली बार उत्तर प्रदेश में आए हैं। दुनिया शाह की नेतृत्व और रणनीतिक क्षमता पर रिसर्च कर रही है।
कार्यक्रम में आरएसएस के सह कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडे, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, जसपाल गुर्जर, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिरोही समेत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा, रीता बहुगुणा जोशी, चेतन चौहान, ब्रजेश पाठक, गोपाल टंडन, राजेश अग्रवाल, मन्नू सिंह कोरी, एसपी सिंह बघेल भी मौजूद रहे।
अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, विनोद सोनकर सांसद कौशाम्बी, फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा और महापौर नूतन राठौर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के कई नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।