उत्तरी सागर से गुजरा रूसी युद्धपोत, ब्रिटिश नौसेना ने रखी नजर

लंदन, एएफपी। रूस का एक युद्धपोत क्रिसमस के दिन उत्तरी सागर में ब्रिटेन के जलक्षेत्र के पास से गुजरा। इस दौरान ब्रिटेन की नौसेना ने उस पर कड़ी नजर रखी। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं।उत्तरी सागर से गुजरा रूसी युद्धपोत, ब्रिटिश नौसेना ने रखी नजर

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘युद्धपोत एचएमएस सेंट अल्बन्स राष्ट्रीय हितों के मद्देनजर उत्तरी सागर में रूसी युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। ब्रिटिश युद्धपोत को शनिवार को रूसी पोत की निगरानी के लिए तैनात किया गया था। वह मंगलवार को पोर्टमाउथ स्थित अपने बेस पर लौट आया।’

सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के आरोपी 20 प्रिंस और अधिकारी को किया गया रिहा

रक्षा मंत्री गेविन विलियम्सन ने इस घटना पर कहा, ‘हम अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने से हिचकेंगे नहीं। किसी भी तरह के आक्रामक रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्रिटेन कभी भी अपने लोगों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में डरता नहीं है।’ ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गश्ती पोत एचएमएस टाइन भी खुफिया जानकारी एकत्र करने वाले रूसी युद्धपोत की निगरानी कर रहा था। रूस के दो अन्य पोत की निगरानी के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को भी क्षेत्र में तैनात किया गया था।

Back to top button