होटल में ले जाकर बनाए संबंध, ब्लैकमेलिंग के बाद कर दी वीडियो वायरल

लुधियाना। पढ़ाई के दौरान युवती के युवक से जान पहचान हो गई। दोनों में धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। इसके युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और होटल में ले जाकर संबंध बना लिए। इसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फिर ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने युवती व उसके पिता से कई रुपये एेंठे और फिर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।होटल में ले जाकर बनाए संबंध, ब्लैकमेलिंग के बाद कर दी वीडियो वायरल

मंसूरां निवासी युवती ने बताया कि वह पढ़ने के लिए सराभा जाती थी। इसी दौरान रामकृष्ण के साथ उसकी जान पहचान हो गई। इसके बाद वह अक्सर उसे मिलने के लिए आने लगा। इसी दौरान रामकृष्ण आरोपी ने शादी के झांसे में लेकर उसके साथ संबंध बना लिए। इसके बाद रामकृष्ण शादी करने की बात कह उसे बस स्टैंड के नजदीक होटल तानिया में ले गया। होटल के कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

युवती के मुताबिक इसके बाद रामकृष्ण ने उसे अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे व उसके पिता से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। यही नहीं पैसे ऐंठने के बाद युवक ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

युवती ने अब अपने परिजनों के साथ जाकर थाना डिवीजन नंबर पांच में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी रामकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button