दोस्त की सिगरेट पीने की आदात से लड़का था परेशान, किया ऐसा की देख पुलिस के भी उड़ गए होश

कभी कभी कुछ लोगों की आदतें इतनी ख़राब होती हैं कि उसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों का मूड खराब हो जाता है। कई बार तो इन आदतों की वजह से लोगों में आपसी झगड़े इतने बढ़ जाते हैं की जान तक लेने से लोग एक दूसरे के नहीं कतराते। खास कर भारत में तो लोग पड़ोसियों के साथ घर का बहने वाला पानी किस ओर जाएगा। इस बात को लेकर भी टकरा जाते हैं, और एक दूसरे का खून करने में आमादा हो जाते हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई आदमी ऐसी किसी आदत से परेशान होकर अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दे। हत्या ही नहीं उसका लिंग काट दे, गले से लेकर पूरे शरीर में चालिस वार करे। शायद आम आदमी ऐसा  बिल्कुल नहीं कर सकता। लेकिन ये हुआ है।दोस्त की सिगरेट पीने की आदात से लड़का था परेशान, किया ऐसा की देख पुलिस के भी उड़ गए होश

यूं तो सिरगेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, कैंसर का सबसे बड़ा कारक है, लेकिन सिगरेट पीने की वजह से कोई कातिल बन जाएगा। अपना पराया छोड़कर दोस्तो को ही मौत के घाट उतार देगा। ऐसी चेतावनी तो कहीं नहीं लिखी रहती है, लेकिन रूस के मास्को में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपने दोस्त के सिगरेट पीने की आदत से इतना परेशान था की उसने उसका कत्ल कर दिया। जबकि दोनों आपस में न सिर्फ जिगरी दोस्त थे बल्कि एक ही फ्लैट में रहते थे। जी हां एडुअर्ड अजाइलोव नाम का युवक मॉस्को में खून से लथपथ अपने फ्लैट में पड़े थे। शरीर से खून निकल रहा था। सिर, हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। अजाइलोव के कान और बाएं हाथ की बीच की उंगली भी कटी हुई थी। शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। जबकि साथ में रहने वाला दोस्त फरार था।

स्थानीय अखबार के मुताबिक एडुअर्ड के कातिल का नाम अभी तक उजागर नहीं किया गया। लेकिन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उसे अपने रूममेट का सिगरेट पीना बिल्कुल पसंद नहीं था। कई बार एडुअर्ड अजाइलोव को रोका भी लेकिन वो नहीं माना। इसलिए उसने उसे मार दिया।

आरोपी ने बताया कि एडुअर्ड के साथ स्मोकिंग की आदत को लेकर कई बार लंबी बहस हुई थी। मैने इसकी शिकायत उसके पैरेंट से भी की थी। लेकिन वो नही लेकिन वो नहीं माना। बीते दिनों भी यही हुआ। जब रूममेट ने घर में ही सिगरेट पीना शुरू कर दिया तो उसे बहुत गुस्सा आ गया। उसने चाकू उठाकर उस पर हमला कर दिया।

वहीं पुलिस के मुताबिक मृतक एडुअर्ड के पेट में चाकू के 9 निशान और 5 बार जांघों में चाकू घोपा गया। साथ ही शरीर में कुल 40 बार चाकू से गोदा गया, आरोपी ने उसी चाकू से एडुअरड का लिंग काट दिया। पुलिस ने आरोपी को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है, जल्द ही कोर्ट में ट्रायल शुरु होगा और उसे उम्रकैद हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button