इस अरबपति बिजनेसमैन से शादी करने जा रही कपूर खानदान की ये बेटी

अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दिल्ली के रिसेप्‍शन के बाद विरुष्का मुंबई में रिसेप्‍शन की तैयारी कर रहे हैं। अनुष्‍का की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी और पॉपुलर वेडिंग बन गई। अनुष्‍का के बाद अब एक और हीरोइन की शादी की खबर आ रही है।
 
इस अरबपति बिजनेसमैन से शादी करने जा रही कपूर खानदान की ये बेटीये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि कपूर खानदान की बेटी हैं। जी हां, लंबे समय से कपूर परिवर की ये बेटी एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। कई बार इन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है। जानिए कौन हैं ये…
 
कपूर खानदान की ये बेटी कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर हैं। जी हां, सोनम कपूर ने भी अब शादी का मन बना लिया। सोनम 3 साल से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं।
 
खबरों के मुताबिक, सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के ‌लिए दोनों ने जोधपुर में लोकेशन भी बुक कर ली है। यहीं पर सारी रस्में होंगी। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (US) से पढ़ाई की है।
Bhane सोनम के फेवरेट फैशन ब्रांड्स में से एक है। कई मौके पर उन्हें Bhane के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने देखा गया है। आनंद का साल भर का टर्न ओवर करीब 28 अरब रुपए है। उम्मीद की जा रही है कि सोनम की शादी भी अनुष्का की तरह रॉयल होगी।
 

बता दें कि 2018 में कपूर फैमिली में 2 शादियां होंगी। एक सोनम के कजिन मोहित मारवाह फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से दुबई में शादी करने वाले हैं। वहीं सोनम भी शादी के बंधन में बंध जाएंगी। 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button