डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ, भारत समेत 128 देशों ने येरूशलम पर विरोध में दिया वोट

संयुक्त राष्ट्र में आज अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. येरूशलम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव पास हो गया है. इस प्रस्ताव के समर्थन में भारत समेत 128 देशों ने वोट किया, जबकि महज 9 देशों ने इस प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया. इस प्रस्ताव के पास होने से अमेरिका को अब अपना फैसला बदलना पड़ेगा.
येरूशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादास्पद फैसले पर भारत ने अंतिम समय तक सस्पेंस बनाए रखा था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार दोपहर को इस संबंध में भारत के रुख के सवाल पर संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि मतदान होने तक का इंतजार करना चाहिए. आपको पता चल जाएगा कि हम किस दिशा में वोट करने जा रहे हैं.
नवाज शरीफ ने अपने भाई शहबाज शरीफ को आगामी चुनाव में PM प्रत्याशी के लिए किया नामित
संयुक्त राष्ट्र में मतदान से पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि जो भी देश प्रस्ताव का पक्ष लेंगे, अमेरिका उस देश को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती कर देगा. ट्रंप की इस चेतावनी का वोटिंग में कोई असर नहीं दिखा, जिसके चलते प्रस्ताव के पक्ष में 128 वोट पड़ गए.





