1 साल में ही सेलेब्रिटी बने तैमूर, पूरे बॉलीवुड ने किया बर्थडे विश

पटौदी खानदान के छोटे नवाब तैमूर अली खान कल 1 साल के हो गए। तैमूर का जन्मदिन होटल में नहीं बल्कि पटौदी पैलेस में मनाया गया। तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां करने के लिए सैफ-करीना, करिश्मा और बबीता पहले ही पटौदी पैलेस पहुंच चुकी थीं।
ऋषि कपूर ने भी तैमूर को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो तैमूर! भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे।
वहीं करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी नन्हे तैमूर को बधाई दी। 





