महेंद्र सिंह धोनी अब तक 24 बार कर चुके हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में यह बड़ा कारनामा

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार रात टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौजूदा सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में धोनी की बल्लेबाजी ने उन्हें फिर ऊंचाइयों पर पहुंचाया. 35 साल के धोनी ने चौथे नंबर पर उतरकर न सिर्फ एक छोर संभाला, बल्कि 22 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर श्रीलंका के लिए 181 रनों का टारगेट छोड़ा.
कटक के बाराबती स्टेडयम का सबसे दिलचस्प पल वो था, जब धोनी ने पारी की आखिरी गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग पर शानदार छक्का जमाया. श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा की उस गेंद पर छक्का लगाने के बाद धोनी दौड़ते हुए पवेलियन में दाखिल हुआ. उस वक्त पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ से गूंज उठा.
अनुष्का शर्मा से कहीं ज्यादा खूबसूरत है मोहम्मद शमी की बीवी, देखें ये PHOTOS
इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो धोनी ने अपने करियर में अब तक 24 बार छक्का लगाकर पारी ‘फिनिश’ की. जानिए कब-कब हुआ ऐसा-
13 बार वनडे में (9 बार टारगेट का पीछा करने वाली पारी में)
8 बार T-20 इंटरनेशनल में (3 बार टारगेट का पीछा करने वाली पारी में)
3 बार टेस्ट क्रिकेट में (1 बार टारगेट का पीछा करने वाली पारी में)





