प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा: जिस लड़के में होगी ये क्वालिटी, उसी से करूंगी शादी

क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का ड्रीम ब्वॉय कैसा होगा ये जवाब हर कोई जानना चाहता है। हाल ही में ज़ी सिने अवार्ड में शिरकत करने पंहुची प्रियंका चोपड़ा से मीडिया ने जब इस सवाल का जिक्र किया तो उन्होंने बड़ी ही सरलता से इसका जवाब दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के सवाल का जवाब देते हुए कहा, देखो शादी-वादी कोई प्लान करके करने वाली चीज नहीं है। बंदा मिलना चाहिए बस.. जो बंदा लायक हो, मतलब मेरे लायक, कोई अच्छा बंदा मिलेगा तो कर लूंगी शादी। मुझे अभी तक कोई मेरे लायक बंदा मिला नहीं है।

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने विराट-अनुष्का को भी उनकी शादी के लिए बधाईयां दीं। बता दें इस मौके पर प्रियंका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। शो में पहुंची प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल आइकन एक्सट्रा ऑरडेनेरी अवार्ड से नवाजा गया है। बता दें कि फिलहाल प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस की छुट्टियां परिवार के साथ मनाने के लिए मुंबई पहुंची हुई हैं।   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button