2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, और इन 4 राशि वालो वालों करेंगे परेशान

शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। वह व्यक्ति को उसके कर्मो के आधार पर ही फल देते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनि को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना जाता है और यह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं। आने वाले साल 2018 में किन-किन राशियों पर शनि का साया और प्रभाव होने वाले हैं आइए जानते हैं।
मेष राशि- साल 2108 में शनि आपकी राशि में पूरे साल में 9वें घर में रहेगा। यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा खर्च ज्याद रहेगा। इस साल आपके मन में व्यापार बढ़ाने का ख्याल आएगा जिसमें आप सफल होंग। सरकारी नौकरी वाले लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार के लोगों को ज्याद समय देंगे। इस नए साल में आप यात्रा करेंगे। 18 अप्रैल से 19 सितंबर के बीच शनि व्रकी स्थिति में होने से किसी कागज पर बिना सोचे-समझे हस्ताक्षर न करें किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।वृषभ राशि- साल 2018 में शनि आपकी राशि से 8वीं राशि में रहेगा। इस साल आप के ऊपर शनि की ढैय्या रहेगा। व्यावसायिक नजरिए से यह साल आपके लिए अत्यन्त ही सावधानी बरतने का रहेगा। वहीं परिवार के बीच साल 2018 में मनमुटाव रह सकता है। इस साल नई संपत्ति खरीदने के योग कम है वहीं अगर कोई पुरानी संपत्ति को बेचने का योग बन रहा है जो आपको लाभ भी दिलाएगा। नए साल में आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं ।
मिथुन राशि- इस साल मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने जा रहा है।सातवें स्थान पर शनि होने के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी। किसी तीसरे व्यक्ति से आपके दम्पति जीवन में परेशानियां आ सकती है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छोटे निवेश आपको पूरे साल लाभ दिलाएंगा।
कर्क राशि- इस राशि के लोगों के लिए शनिदेव पूरे साल शुभ फल देंगे। 6वें भाव में शनि होने से शत्रुओं की पराजय होगी। आर्थिक नजरिए से यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय के नए जरिए बनेंगे। लेकिन आपके पुराने रोग आपको पूरे साल परेशान कर सकते हैं।संतान की तरफ से इस साल आपको अच्छे समाचार सुनने को मिलेगा। विदेश जाने की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।





