मोईली बोली, अय्यर और सिब्बल के बयानों ने गुजरात में कांग्रेस को हराया

गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोईली इस तरफ इशारा किया कि प्रचार के दौरान राहुल गांधी द्वारा बनाई गई बढ़त को मणिशंकर अय्यर और कपिल सिब्बल विवादित बयानों ने दूर कर दिया।
मोईली ने दावा किया कि 2019 के आम चुनावों में राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प बनकर उभरे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही मोदी पर गुजरात के मतदाताओं को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और कहा कि राजनीतिक दल जुमलों के आधार पर चुनाव नहीं जीत सकते हैं।
हालांकि मणिशंकर अय्यर जैसे हमारे लोगों को प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्द इस्तेमाल नहीं करने चाहिए थे। यहां मोईली प्रधानमंत्री के खिलाफ अय्यर द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘नीच’ शब्द की ओर इशारा कर रहे थे।





