नाबालिग लड़की को खरीद कर अपनी हसरतें पूरी करना चाहती थी महिला, प्लान का हो गया ये हाल

नाबालिग लड़की को बहलाकर ले आया और महिला को बेच दिया। अब वो अपनी हसरतें पूरी करना चाहती थी, लेकिन वो हाल हुआ कि याद रखेगी। मामला हरियाण के रोहतक का है। मैरिज ब्यूरो संचालिका ने शादी कराने के लिए एक नाबालिग को अपने घर में बंधक बना लिया। लड़की सात घंटे बाद आधी रात को ही किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर लेबर चौक पहुंच गई।
नाबालिग लड़की को खरीद कर अपनी हसरतें पूरी करना चाहती थी महिला, प्लान का हो गया ये हाल
आरोपी महिला भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंची और जबरन उसको खींचकर अपने घर ले जाने लगी। लड़की ने शोर मचा दिया जिस पर आसपास के लोगों ने उससे लड़की को छुड़वाया और बाल कल्याण समिति को सूचना दी। समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया है।

वहीं, समिति की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। चार दिन पहले लड़की पटना रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। तभी सुरेंद्र नाम का एक व्यक्ति आया और लड़की को बहला फुसलाकर ट्रेन से दिल्ली लेकर आ गया। इसके बाद सुरेंद्र ने शनिवार शाम करीब चार बजे लड़की को गांधी कैंप की रहने वाली सुषमा को सौंप दिया।

मैरिज ब्यूरो चलाती है आरोपी महिला

आरोपी सुषमा अपने घर में ही मैरिज ब्यूरो चलाती है। पीड़िता का आरोप है कि घर आने के कुछ देर बाद ही सुषमा ने लड़की को देखने के लिए कई लोगों को बुलाया। वह जबरन उसकी शादी करवाना चाहती थी। जब उसको इस बात का पता लगा तो उसने सुषमा से कई बार घर जाने की बात कही, लेकिन उसकी एक बात नहीं सुनी गई। उसने घर में ही उसको बंधक बना लिया।

शनिवार रात करीब 11 बजे वह किसी तरह सुषमा के चंगुल से निकलकर लेबर चौक पर आ गई। आरोपी महिला भी उसका पीछा करते हुए लेबर चौक पर पहुंच गई और फिर से उसको पकड़ लिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये।

लोगों ने मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी। जानकारी मिलने पर कुछ ही देर बाद पीजीआई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समिति के अधिकारी लड़की को अपने साथ ले गये। पुलिस ने आरोपी महिला सुषमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

15 दिन से दूसरी महिला को भी बना रखा था बंधक

पीड़िता ने बताया है कि आरोपी महिला ने अपने घर में एक अन्य महिला को भी करीब 15 दिन से बंधक बना रखा था। उस बंधक महिला ने उसको बताया कि आरोपी महिला उसे भी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। पीड़िता का कहना है कि बंधक बनाई गई महिला की मदद से ही वह वहां से भागी थी। हालांकि दूसरी महिला ने पुलिस को कोई भी शिकायत देने से इनकार कर दिया है। पुलिस आरोपी महिला के मैरिज ब्यूरो का डाटा खंगाल रही है। ताकि अन्य मामलों के बारे में पता चल सके। फिलहाल समिति ने लड़की को शहर के एक बाल आश्रम में भेज दिया है।

लड़की की खरीद-फरोख्त का शक
बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को शक है कि लड़की को बिहार से खरीद के लाया गया है। इसके बाद उसे आरोपी महिला को बेच दिया गया। अब वह भी लड़की को बेचने की फिराक में थी। समिति सोमवार से लड़की की काउसिलिंग शुरू करेगी। ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने अपने बयान में दावा किया है वह लड़की को रोहतक लाने वाले सुरेंद्र के पते के बारे में नहीं जानती है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल लड़की बहुत घबराई हुई है। सोमवार से उसकी काउंसिलिंग शुरू करवाई जाएगी। इसके बाद उसके माता पिता और पते के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि लड़की रोहतक तक कै से पहुंची।
– डॉ. राजसिंह सांगवान, चेयरमैन बाल कल्याण समिति

आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अभी लड़की को लाने वाले आरोपी सुरेंद्र की तलाश की जा रही है।
– राकेश सैनी, एसएचओ पीजीआई थाना

 
Back to top button