हिमाचल LIVE: भाजपा जीती, वीरभद्र ने लहराया जीत का परचम

ज्वाली विस क्षेत्र से भाजपा के अर्जुन ठाकुर जीते। कांग्रेस के चंद्र कुमार को हराया।
भोरंज में भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी 5175 मतों से आगे।
वीरभद्र 6051 मतों से जीते। भाजपा के रत्न पाल को हराया। वीरभद्र सिंह के विस क्षेत्र अर्की में धाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू।
 
हिमाचल LIVE: भाजपा जीती, वीरभद्र ने लहराया जीत का परचमकुटलैहड़ से भाजपा के वीरेंद्र कवंर जीते। बोले- धूमल के लिए विधायक पद छोड़ने को तैयार, दूंगा त्याग पत्र।

18 Dec

02:35 PM
रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल ने बनाई जीत की हैट्रिक। भाजपा के प्रेम सिंह द्रैक हारे।
बिलासपुर सदर से भाजपा के सुभाष ठाकुर 6862 वोटो से जीते। कांग्रेस के बंबर ठाकुर हारे।
अर्की में कांग्रेस के वीरभद्र सिंह 1272 मतों से आगे।

18 Dec

02:24 PM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती 3063 वोटों से हार गए हैं। कांग्रेस के सतपाल रायजादा जीते।

18 Dec

02:15 PM
सीएम वीरभद्र के बेटे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 4880 वोटों से जीते। भाजपा के प्रमोद शर्मा हारे। 

18 Dec

02:12 PM
पावंटा से भाजपा के सुखराम चौधरी जीते। खुशी से निकल पड़े आंसू। कांग्रेस के किरनेश जंग हारे।

18 Dec

02:08 PM
जिला हमीरपुर में ये है स्थिति
सुजानपुर में कांग्रेस के राजेंद्र राणा अब भी 2933 मतों से आगे। प्रेम कुमार धूमल को कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं।
नादौन-सुक्‍खु 1989 मतों से आगे
बड़सर- लखनपाल 648 वोटों से आगे
हमीरपुर-नरेंद्र ठाकुर 4998 मतों से आगे
भोरंज-कमलेश कुमारी 5951 मतों से आगे

18 Dec

01:49 PM
धर्मशाला में भाजपा के किशन कपूर जीते। किशन कपूर 2997 वोट से जीते। कांग्रेस के सुधीर शर्मा हारे।
कुल्‍लू में कांग्रेस के सुंदर सिंह जीते। भाजपा के महेश्वर सिंह हारे।
 
सुजानपुर से भाजपा के प्रेम कुमार धूमल 18559 और कांग्रेस के राजेंद्र राणा 21492 मतों पर हैं। कांग्रेस के राजेंद्र राणा 2933 मतों से आगे चल रहे हैं।

18 Dec

01:14 PM
भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जिया लाल जीत गए हैं। भाजपा अब तक 10 सीटें जीत चुकी है।
सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल जीते।

18 Dec

01:04 PM
जिला चंबा मे ये प्रत्याशी इतने मतों से आगे
डलहौजी-कांग्रेस-आशा कुमारी-18 
चंबा-भाजपा-पवन नैय्यर-1542
चुराह-भाजपा-हंस राज-5034
भटियात-भाजपा-विक्रम जरियाल-5392
भरमौर-भाजपा-जिया लाल-2291

नगरोटा बगवां में अरूण कुमार कूका 221 मतों से आगे। बाली के साथ कांटे की टक्‍कर।
वीरभद्र के बेटे और शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य  5111 मतों से आगे।
सोलन में 13 वोट से कांग्रेस के धनी राम शांडिल आगे।
कसौली में भाजपा के राजीव सेजल 266 मतों से आगे।

 
सुजानपुर से भाजपा के प्रेम कुमार धूमल 14541 और कांग्रेस के राजेंद्र राणा 17307 मतों पर हैं। कांग्रेस के राजेंद्र राणा 2766 मतों से आगे चल रहे हैं।
नादौन में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्‍खु 1989 मतों से आगे चल रहे हैं।

जिला बिलासपुर में ये चल रहे हैं आगे
पार्टी         नाम             लीड           विस क्षेत्र
भाजपा     सुभाष            5326        बिलासपुर सदर
कांग्रेस    राम लाल ठाकुर 1966        श्री नयना देवी
भाजपा  राजेन्द्र गर्ग         5616        घुमारवीं
भाजपा   जेआर कटवा      5175          झंडूता

छठे राउंड में डलहौजी विस क्षेत्र में कांग्रेस की आशा कुमारी सिर्फ 18 वोट से आगे है। आशा कुमारी और भाजपा के डीएस ठाकुर के बीच कांटे की टक्कर। 
धर्मशाला में भाजपा के किशन कपूर 1569 मतों से आगे।

18 Dec

12:44 PM
लाहौल स्पीति से भाजपा के रामलाल मार्केंडय जीते। भाजपा अब तक 9 सीटें जीत चुकी है।

18 Dec

12:39 PM
सुजानपुर से भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल 3063 मतों से पिछड़े। सुजानपुर से कांग्रेस के राजेंद्र राणा 14327 और धूमल 11264 मतों पर चल रहे हैं।
 
आठवें राउंड में धूमल 2822 वोटों से पीछे।
सोलन-कांग्रेस-कर्नल धनी राम शांडिल-37 मतों से आगे
कसौली-विनोद-कांग्रेस-60 मतों से आगे
अर्की-वीरभद्र सिंह-4996 मतों से आगे
नालागढ़-कांग्रेस-लखविंदर राणा-1855 मतों से आगे
चंबा जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अब भाजपा आगे।

18 Dec

12:10 PM
दून में भाजपा के परमजीत सिंह पम्‍मी जीते।
नाहन में भाजपा के राजीव बिंदल 2300 मतों से आगे।

18 Dec

12:04 PM
मंडी में भाजपा के अनिल शर्मा 10885 मतों से जीते। कांग्रेस की चंपा ठाकुर को हराया। भाजपा अब तक 7 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।
चुराह से बीजेपी प्रत्याशी हंसराज 5082 मतों से आगे।

18 Dec

11:52 AM
सुजानपुर में प्रेम कुमार धूमल 2161 मतों से पीछे। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने छठे राउंड में बनाई बढ़त।
ठियोग से सीपीआईएम के राकेश सिंघा जीते।
शिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के बलदेव तोमर को हराया।
मनाली से भाजपा के गोविंद ठाकुर जीते।
बैजनाथ से भाजपा के मुल्‍ख राज प्रेमी जीते।
रोहडू में कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्‍टा जीते।
देहरा से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह जीते।
शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विक्रमादित्य 4128 वोटों से आगे।

18 Dec

11:32 AM
शिमला शहरी से भाजपा के सुरेश भारद्वाज लगातार तीसरी बार जीते।
मंडी में अनिल शर्मा 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
शाहपुर से भाजपा की सरवीण चौधरी 800 वोट से आगे। अब मनकोटिया हुए पीछे।
शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विक्रमादित्य 2727 वोटों से आगे चल रही है।
जोगिंद्रनंगर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राणा 9 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।  
बिलासपुर में भाजपा के सुभाष ठाकुर 5326 मतों से आगे।
जुब्बल कोटखाई से भाजपा के नरेन्द्र बरागटा 5289 से आगे।
दून विधानसभा क्षेत्र भाजपा के परमजीत 
पम्मी 1421 वोटों से आगे।
नगरोटा बगवां में जीएस बाली 866 मतों से आगे चल रहे हैं।
इंदौरा से भाजपा की रीता धीमान 700 मतों से आगे।

18 Dec

11:06 AM
कांगड़ा के दो मंत्री सुधीर शर्मा और सुजान सिंह पठानिया पीछे। मंत्री जीएस बाली अब हुए आगे। कांगड़ा जिला में बड़ा उलटफेर।
प्रेम कुमार धूमल 758 वोटों से अब हुए आगे।
 
भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से करीब एक हजार मतों से पिछड़ गए हैं। उन्हें अभी तक 5711 वोट मिले हैं।
आनी से भाजपा के किशोरी लाल जीते।
शिमला शहर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज आजाद उम्मीदवार हरीश जनारथा से करीब नौ सौ मतों से आगे चल रहे हैं।
ठियोग सीट पर माकपा के राकेश सिंघा सबसे आगे हैं। उन्हें 14768 वोट मिले हैं। वह करीब चार हजार मतों से आगे हैं। 
चौथे राउंड में ऊना से भाजपा के सतपाल सत्ती 480 वोट से पीछे। सत्ती 3815 रायजादा 4295। अब तक सत्ती 961 वोट से पीछे।
कुल्लू, कांग्रेस, सुंदर सिंह, 2441 मतों से आगे।
मनाली, बीजेपी, गोबिंद, 3031 मतों से आगे।
बंजार, कांग्रेस, आदित्य विक्रम, 3251 मतों से आगे।
चिंतपूर्णी से भाजपा के बलवीर स‌िंह 17156 वोटों से आगे और कांग्रेस के कुलदीप कुमार11708 वोटों पर चल रहे हैं। 
नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी 2551 से आगे है। 
देहरा से भाजपा रव‌िंद्र रवि दूसरे राउंड में 2081 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की विप्लव ठाकुर 1006 वोटों पर है। 
ज्वालामुखी से तीसरे चरण  की गणना में भाजपा के रमेश धवाला आगे हैं। रमेश धवाला 3094 और संजय रत्न 2851
 वोटों पर है।

18 Dec

10:47 AM
कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्घ सिंह ने 9296 मतों से जीत हासिल की है। अनिरुद्घ ने भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन को लगातार दूसरी बार मात दी है।

18 Dec

10:37 AM
हिमाचल विस चुनाव नतीजों में अर्की सीट पर सीएम वीरभद्र सिंह 1933 मतों से आगे चल रहे हैं।
शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह की बढ़त 1608 वोटों की हो गई है।
सोलन की पांचों सीटों पर कांग्रेस ने लीड बना ली है।
तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष 481 मतों से पिछड़ रहे हैं।
दून सीट से कांग्रेस के रामकुमार 1231 मतों से आगे हो गए हैं।
मंडी के बल्ह में भाजपा के इंद्र सिंह गांधी जीत गए हैं। वहीं जयसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान ने भी जीत का परचम लहरा दिया है।
शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह 1929 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
रोहड़ू में कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 8934 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की शशिवाला 5890 वोटों पर चल रही हैं। 
डलहौजी में कांग्रेस की आशा कुमारी, चंबा में भाजपा के पवन नैय्यर,
चुराह में भाजपा के हंस राज, भतिया में भाजपा के विक्रम जरियाल आगे चल रहे है। 
मनाली में सातवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी गोविंद ‌सिंह ठाकुर 2664 वोटों से आगे
सिरमौर के नाहन का दूसरा राउंड में भाजपा के राजीव बिंदल आगे चल रहे हैं। 

18 Dec

10:17 AM
सुजानपुर में भाजपा के सीएम उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।
चार दौर की मतगणना के बाद गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया को 14994 और भाजपा के राजेश ठाकुर 21069 मिले हैं। 
बंजार सीट से कांग्रेस के आदित्य विक्रम सिंह आगे चल रहे हैं। 
श्री नयन देवी दूसरे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के राम लाल ठाकुर 6290 और भाजपा के रणधीर शर्मा 5372पर चल रहे हैं। 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की दूसरे राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन ठाकुर को 718 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र कुमार को 4114 वोट मिले।

18 Dec

10:13 AM
चौपाल सीट से भाजपा के बलवीर वर्मा 5627 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, द्रंग सीट से कौल सिंह ठाकुर 1129 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
जयसिंहपुर में अभी तक 84 पोलिंग बूथों की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी रबिंद्र धीमान 7211 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सिरमौर के शिलाई में कांग्रेस के हर्षवर्धन लीड कर रहे हैं। 

18 Dec

10:09 AM
कांगड़ा जिला में भाजपा 11 सीटों पर आगे।
दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा के किशन कपूर ने कांग्रेस के सुधीर शर्मा पर 1527 मतों से बढ़त बना ली है।
अर्की सीट से वीरभद्र सिंह 1017 मतों से आगे चल रहे हैं। 
वहीं, सुजानपुर में आजाद बलदेव ठाकुर 4328 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। 
चौपाल में भाजपा के बलबीर वर्मा 5627 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस के सुभाष मंगलेट से है। 
लाहौल स्पीति से भाजपा के रामलाल मार्केंडय 1328 वोट से आगे आगे चल रहे हैं। 

18 Dec

10:02 AM
ऊना सदर से भाजपा अध्यक्ष सतपाल स‌िंह सत्ती 218 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस से सतपाल रायजादा सत्ती को पटकनी दे रहे हैं। 
शिमला ग्रामीण से वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह 1545 मतों से आगे चल रहे हैं।
कुल्‍लू से भाजपा के महेश्वर को कांग्रेस के सुदर सिंह ठाकुर मात दे रहे हैं।
कसुम्पटी से  कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह 9460 वोट से आगे हैं।
ठियोग में राकेश सिंघा तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के दीपक राठौर मैदान में हैं।
पावंटा में भाजपा के सुखराम चौधरी 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जम्वाल आगे चल रहे हैं।
नालागढ़ से कांग्रेस के लखविंद्र राणा 858 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पांवटा से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी करीब 5 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। 
धर्मशाला से भाजपा के किशन कपूर 1527 वोट से आगे चल रहे हैं। 
सोलन सदर से कांग्रेस के धनी राम शांडिल 5273 और भाजपा के राजेश कश्यप 5155 वोटों पर चल रही है। 
 

18 Dec

09:48 AM
चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक  39 सीटों पर भाजपा, 20 सीटों पर कांग्रेस और 5 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
बीजेपी के राकेश जम्वाल सुंदरनगर से दूसरे राउंड में 4650 से आगे चल रहे हैं।
शिमला शहरी सीट पर भाजपा के सुरेश भारद्वाज करीब पांच सौ मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार हरीश जनारथा है।  

18 Dec

09:34 AM
सुजानपुर से भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल करीब 600 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
कांगड़ा सीट से कांग्रेस के पवन काजल 2300 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सिरमौर के पांवटा में भाजपा उम्मीदवार सुखराम दूसरे दौर की मतगणना के बाद 1923 मतों से आगे चल रहे हैं।
नूरपुर में पहले दौर में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया 540 मतों से आगे हो गए हैं।
शिमला के कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह 4911 वोटों से आगे चल रहे हैं।
 
शिमला ग्रामीण सीट से वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह 1053 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा मैदान में हैं।
जुब्बल कोटखाई में भाजपा के नरेंद्र बरागटा 700 वोटों से आगे।
कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरुद्घ सिंह और नाहन से भाजपा के राजीव बिंदल आगे चल रहे हैं।
ज्वालामुखी से भाजपा के रमेश धवाला, पालमपुर से भाजपा की इंदु गोस्वामी आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री हरोली सीट से 593 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सोलन में कांग्रेस के धनी राम शांडिल 191 वोटों से आगे 
द्रंग में कांग्रेस के कौल सिंह ठाकुर 350 वोटों से आगे चल रहे हैं।
धर्मशाला में कांग्रेस के सुधीर शर्मा 215 वोटों से आगे चल रहे हैं।

18 Dec

09:01 AM
अर्की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरभद्र सिंह आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी रत्न पाल सिंह चुनावी मैदान में हैं। 

18 Dec

08:55 AM
ऊना सदर सीट से कांग्रेस के सतपाल रायजादा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर भारी पड़ रहे हैं। सतपाल रायजादा 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।  धर्मपुर से भाजपा प्रत्‍याशी महेंद्र ठाकुर आगे चल रहे हैं। जोगिंद्रनगर से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राणा ने बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा के गुलाब सिंह ठाकुर मैदान में हैं।

18 Dec

08:32 AM
भाजपा ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 1 सीट के साथ चल रही है। मंडी सीट से कांग्रेस पत्याशी चंपा ठाकुर बढ़त बनाए हुए है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा मैदान में हैं।

18 Dec

08:21 AM
ऊना मतदान केंद्र में पोस्‍टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है। ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती और कांग्रेस से सतपाल रायजादा चुनावी मैदान में हैं।

18 Dec

08:14 AM
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए सभी 48 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। ऊना सदर से प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती मतगणना केंद्र में पहुंच चुके हैं। सिराज से कांग्रेस प्रत्‍याशी चेत राम लंबाथाच कॉलेज मतगणना केंद्र में पहुंच चुके हैं। 

18 Dec

07:38 AM
हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजे आने में अब कुछ ही देर बची है। मतगणना केंद्रों पर अधिकरी पहुंचने लगे हैं। हमीरपुर और शिमला में मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग शुरू होने वाली है।

18 Dec

06:48 AM
हिमाचल में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज होने वाला है। प्रदेश में धूमल का राज होगा या वीरभद्र सरकार रिपीट करेगी, यह तय हो जाएगा। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को हुए मतदान का 38 दिन बाद परिणाम सामने आएगा। सुबह आठ बजे से प्रदेश के 48 मतदान केंद्रों में ईवीएम में कैद मतों की गणना शुरू हो जाएगी।

दोपहर करीब 12 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने इस बार मतदान में ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी प्रयोग किया है। मतगणना के दौरान हर हलके से एक वीवीपैट की पर्चियों का ईवीएम में डले वोटों से मिलान होगा। कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत के लिए 35 का जादुई आंकड़ा चाहिए।

विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा, कांग्रेस, माकपा, कुछ अन्य दलों और निर्दलीयों समेत 337 प्रत्याशी मैदान में हैं। 19 महिलाएं भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। नौ मंत्रियों, आठ सीपीएस समेत 60 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव में लगी है। प्रदेश के 7524 मतदान केंद्रों में करीब 38 लाख मतदाताओं ने ईवीएम में बटन दबाकर नई सरकार चुनी है। मतदान में प्रदेश के वोटरों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

मतदान प्रतिशत 75 फीसदी रहा। आज मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम वीरभद्र सिंह शिमला जबकि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर में नतीजे सुनेंगे। दोनों बहुमत से सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं।

कितने प्रत्याशी मैदान में 
कुल प्रत्याशी      337 
महिला प्रत्याशी    19 
कैबिनेट मंत्री     09
विधायक     51

नेताओं के पुत्र-पुत्रियां भी मैदान में 
विधानसभा चुनाव में इस बार भी नेताओं के बेटे-बेटियां भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस छोड़ मंत्री पद त्यागने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य पहली बार शिमला ग्रामीण क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं। कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर मंडी से मैदान में हैं। पिता-पुत्री दोनों की प्रतिष्ठा लगी हुई है। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने खुद न उतरकर अपने बेटे आशीष बुटेल को पालमपुर से उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा के बेटे विवेक शर्मा पर कुटलैहड़ सीट से दांव खेला है। 

1990 से हर पांच साल बाद बदली है सत्ता 
वर्ष 1990 के विधानसभा चुनावों के बाद से हिमाचल में लगातार सत्ता का ट्रेंड बदलता रहा है। एक बार कांग्रेस सत्ता पक्ष में तो दूसरी बार भाजपा की सरकार आई है। पहले वीरभद्र सिंह और शांता कुमार के बीच टक्कर रही, फिर सत्ता में जंग वीरभद्र बनाम प्रेम कुमार धूमल में हो गई। मौजूदा समय में कांग्रेस की सरकार है। 

मोदी ने सात, राहुल ने की तीन रैलियां 
हिमाचल विधानसभा चुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने गंभीरता से लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सात रैलियां की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन चुनावी रैलियों में माहौल गरमाया। दोनों दलों के दर्जनों स्टार प्रचार यहां हफ्तों तक डटे रहे। हालांकि, वीरभद्र सिंह ने कई दिनों तक अकेले ही मोर्चा संभाले रखा। 

धूमल और वीरभद्र के बदले हैं क्षेत्र
विस चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी शिमला ग्रामीण सीट को बेटे के लिए छोड़ सोलन के अर्की से चुनाव मैदान में उतरे हैं। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल भी अपनी परंपरागत सीट हमीरपुर के बजाय सुजानपुर से मैदान में हैं। दोनों के लिए निर्वाचन क्षेत्र नए हैं, ऐसे में यहां के नतीजों पर सबकी नजरें हैं। 

यहां देखें परिणाम
मतगणना के दिन परिणाम व रुझान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0177-2620610 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, चुनाव परिणाम हिमाचल जनमत-2017 मोबाइल एप और चुनाव आयोग वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा अमर उजाला की वेबसाइट shimla.amarujala.com पर भी परिणाम, रुझान और लाइव फोटो देखेे जा सकते हैं।

विधानसभा की मौजूदा स्थिति 
कुल सीटें     कांग्रेस      भाजपा    निर्दलीय  
68              36            28        4

Back to top button