अनुष्का की ताजा तस्वीरें आईं सामने, पति के साथ दिखी ‘विराट’ खूबसूरती

शादी के बाद ये जोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके अलावा एंगेजमेंट की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें अनुष्का अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। फिलहाल अनुष्का और विराट रोम में हनीमून एंज्वॉय कर रहे हैं।
विराट और अनुष्का की शादी के 1 हफ्ते बाद भी फैंस उनकी रीसेंट तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में विरुष्का की कुछ और फोटो सामने आई हैं। इनमें से कुछ फोटो शादी के दौरान की और कुछ शादी के बाद की हैं।

ये तस्वीरें विराट और अनुष्का ने अपनी दो दोस्तों के साथ खिंचवाई है। इसमें अनुष्का ने हाथों में रेड चूड़ियां पहने हुई हैं। साथ ही विराट के फनी फेस को देखकर अनुष्का अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।






