अभी-अभी: भोपाल के बैरागढ़ में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 20 फायर ब्रिगेड मौके पर

भोपाल के बैरागढ़ में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक आग राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी है। आग तेजी से 100 दुकानों तक फैल चुकी है। हालांकि अभी तक घटना से किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 20 फायर ब्रिगेड और सेना के जवान पहुंच चुके हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग पर काबू पाने के लिए सेना के जवान लगातार कड़ी मशक्कत का सामना कर रहे हैं। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद से इलाके का यातायात पूरीतरह से प्रभावित है। जिस वजह से सकड़ों में जाम लग गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।





