जाकिर नाईक ने कहा – अब भारत भी हटा दे मुझपर लगे झूठे आरोप

इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से इंकार करने के बाद विवादित धर्मगुरु जाकिर नाईक मीडिया के सामने आया है। उसने भारत सरकार से उसपर लगे आरोपों को हटाने की मांग की है।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में जाकिर नाईक ने कहा कि मेरे खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी ना होने से मुझे काफी राहत मिली, अगर मेरे देश की सरकार और एजेंसी मेरे ऊपर लगे झूठे आरोपों को हटा ले तो मुझे और अच्छा लगेगा। मुझे लगता है कि वह दिन जरूर आएगा।

जाकिर के मामले में भारत को झटका, इंटरपोल जारी नहीं करेगा रेड कॉर्नर नोटिस

बता दें कि शनिवार (16 दिसंबर) को इंटरपोल ने भारतीय एजेंसियों की तरफ से नाईक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के आग्रह को खारिज कर दिया था। इसे भारत के लिए एक झटके के रूप में देखा गया था। 

इस संबंध में इंटरपोल की तरफ से जाकिर के वकील को 11 दिसंबर 2017 को एक पत्र भेजा गया था। रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की गुजारिश को पर्याप्त सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया गया था।

मलयेशिया में है नाईक

जाकिर अभी मलयेशिया में है। यहां उसे राजनीतिक शरण मिली हुई है। बांग्लादेश में आतंकी द्वारा जाकिर से प्रभावित होने की स्वीकारोक्ति के बाद जाकिर 1 जुलाई 2016 को भारत से भाग गया था। नवंबर 2016  में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिसंबर 2016 में उसके मुंबई के उसके एनजीओ आईआरएफ पर प्रतिबंध लगा दिया था। जाकिर नाईक का पीस टीवी यूके, कनाडा समेत दुनियाभर के कई देशों में प्रतिबंधित हो चुका है। भारत जल्द ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करेगा।
 
Back to top button