एक मिनट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने लिए 1 करोड़, पूरी कीमत जान उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनका इंडिया आना भी बहुत कम हो पाता है लेकिन खबर है कि वो इस महीने के आखिर में होने वाले जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने वाली हैं। क्या आपको पता है कि इस शो में परफॉर्म करने के लिए वो करोड़ो रुपये वसूल रही हैं।

एक मिनट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने लिए 1 करोड़, पूरी कीमत जान उड़ जाएंगे होशमिड डे की रिपोर्ट के अनुसार अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने के लिए प्रियंका ने करोड़ों की डिमांड की है। प्रियंका चोपड़ा ने एक मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 1 करोड़ रुपये की डिमांड की है। ऐसे में 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 5 करोड़ की भारी रकम दी जाएगी।
 
सूत्रों की मानें तो प्रियंका इस अवॉर्ड शो में 5 मिनट का एक डांस परफॉर्म करेंगी। वैसे इन दिनों वो काफी डिमांड में हैं इसलिए शो के ऑर्गनाइजर ने उनकी टीम से कोई मोल-भाव नहीं किया। आपको बता दें कि वो दो साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी।
सूत्रों के अनुसार इस अवॉर्ड शो में प्रियंका अपने सुपरहिट गानों पर डांस करेंगी। इससे पहले आईफा अवॉर्ड में भी प्रियंका के परफॉर्म करने की खबरें थी। हालांकि बाद में प्रियंका की प्राइस डिमांड पर बात नहीं बन पाई तो उनका परफॉर्मेंस नहीं हुआ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button