रेलवे हुआ अपग्रेड: कर्मचारियों को मिलेगी 4जी की सुविधा, काम में आएगी तेजी

जयपुर। रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों और ट्रेन परिचालन से जुड़े कर्मचारियों को सीयूजी में 3जी और 4जी इंटरनेट सुविधा देने का फैसला लिया है। अब तक सीयूजी कनेक्शन में कर्मचारियों को 2जी इंटरनेट मिलता था। इसके इस्तेमाल से मोबाइल का बिल अधिक आता था। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट की तेज गति रेल अफसरों एवं कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। जानिए और इस बारे में .. 

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने कहा आरोप सिद्ध हुए तो छात्रों के भविष्य के सामूहिक संहार का केस हो सकता है

– मोबाइल के जरिए रेल अधिकारी एवं कर्मचारी मेल, प्रगति रिपोर्ट, ट्रैक पेट्रोलिंग की सूचना सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर रेल मंडल में सर्दी के मौसम में रेल पटरियों की पेट्रोलिंग जीपीएस सिस्टम से की जा रही है। ट्रैक मैन और उनके अफसरों के लिए भी मोबाइल एवं 4 जी इंटरनेट का उपयोग महत्वपूर्ण रहेगा।

Back to top button