एग्जिट पोल से चहका शेयर बाजार, 303 अंक उछलकर 33,550 पर पहुंचा सेंसेक्स

मिडकैप शेयरों में दिखा उछालमिडकैप शेयरों में जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदानी एंटरप्राइजेज, एलएंडटी फाइनेंस और गोदरेज इंडस्ट्रीज 2.2 फीसदी तक बढ़त के साथ खुले। हालांकि मिडकैप शेयरों में इंडियन होटल्स, मैरिको, अपोलो हॉस्पिटल्स और आदित्य बिड़ला फैशन 0.2 फीसदी तक लुढ़के हैं।
स्मॉलकैप शेयरों में निला इंफ्रा, लिबर्टी शूज, वीआईपी क्लोदिंग, वाटरबेस और ग्युफिक बायो 6.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, वी बी इंडस्ट्रीज, शैली इंजीनियरिंग, ग्लोबल ऑफशोर और फ्लेक्सिटफ इंटरनेशनल 2 फीसदी तक टूटे हैं।
रुपये में 19 पैसे की बढ़ोतरी
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 64.15 के स्तर पर खुला। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.34 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की तेजी के साथ 64.35 के स्तर पर खुला था





