दूसरी शादी कर रहा था पति, जयमाल से पहले मंडप में पहुंची प्रेग्नेंट वाइफ

बगहा. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में बुधवार को एक युवक पहली पत्नी को धोखा देते हुए दूसरी शादी कर रहा था। वह दूसरी पत्नी के गले में माला डालता इससे पहले ही दो बच्चों को साथ लेकर उसकी पहली प्रेग्नेंट पत्नी पहुंच गई और हंगामा करने लगी। दूल्हे का भेद खुलते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हा मंडप से भाग गया। गुरुवार को महिला एसपी अरविंद गुप्ता के पास पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। नेपाल में दोनों को हुआ था प्यार…दूसरी शादी कर रहा था पति, जयमाल से पहले मंडप में पहुंची प्रेग्नेंट वाइफ

– यूपी की परौना की रहने वाली किरण मोदनवाला ने एसपी को दिए आवेदन में लिखा कि दीपक कुमार जायसवाल से वह नेपाल के सौनोली में मिली थी।
– दीपक ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। वह मुझे लेकर सीवान आ गया। दोनों चार माह तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इसके बाद सीवान कोर्ट में शादी कर ली।
– दीपक से पहले मेरी शादी किसी और से हुई थी। पहले पति से मेरे दो बच्चे (सत्यम और शिवम) है। फिलहाल मैं दीपक के बच्चे की मां बनने वाली हूं। किसी को शक हो तो डीएनए टेस्ट करा सकते हैं।
– दीपक के कारण मैं अपने परिवार से अलग हो चुकी हूं। मेरा साथ देने वाला कोई नहीं। मैं बड़ी उम्मीद के साथ आपके पास आई हूं।

ये भी पढ़ें: उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 193 अंक ऊपर

रुक गई शादी

– जब महिला ने दुल्हन के परिजनों को दीपक की हकीकत बताई तो पहले किसी ने विश्वास नहीं किया। यह बात दुल्हन को पता चला तो उसने शादी से इंकार कर दिया।
– मामला बढ़ता देख बाराती रात को ही निकल गए। पुलिस शादी समारोह में पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Back to top button