पति ने महिला के कपड़े उतारकर घर से निकाला बाहर

शहर में महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे ही एक मामले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की इतनी पिटाई की वह बेहोश हो गयी, आरोपी पति ने महिला के कपड़े उतार दिय और उसे घर से बाहर निकालने लगा, किसी तरह महिला ने होश संभाला और आरोपी के हाथो से छूटकर जान बचाई. इस घटना कि जानकारी महिला ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने उसका इलाज करवाया और फिर थाने में जाकर शिकायत दर्ज की.

उल्लेखनीय है कि श्रीविहार कॉलोनी के प्रशांत कायरे के खिलाफ उसकी पत्नी ने केस दर्ज किया है. प्रशांत एक विज्ञापन एजेंसी का संचालक है, पीड़िता ने बताया कि 1 दिसंबर की शाम को ऑफिस से घर लौटकर प्रशांत उससे विवाद करने लगा, उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह उसे पिटने लगा, उससे जान बचाकर वह भागी और रास्तें में एक व्यक्ति से मोबाइल मांगा और परिजन को इस घटना की जानकारी दी. 

इसे भी पढ़े: भाभी से हुई जबरन शादी तो लड़के ने किया सुसाइड

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद बेटी को लेने वह मौके पर पहुंचे, उसे काफी चोट आयी थी, उसे इलाज के लिए वह अस्पताल ले गए थे. बेटी की हालत में सुधार होने के बाद वह मंगलवार को भंवरकुआं थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

Back to top button