नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS का बेस्ट सेलिंग Jupiter

देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने अपने Jupiter स्कूटर का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। यह कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्कूटर है। नए 2017 टीवीएस जूपिटर में ऑटो हेडलैंप ऑन (AHO) फीचर के साथ सिंक ब्रेकिंग सिस्टम (SBS) और अपडेटेड बीएस-4 मोटर दी गई है।
यह स्कूटर अब दो नए कलर शेड- जेड ग्रीन और मिस्टिक गोल्ड में भी मिलेगा। इस तरह इस स्कूटर के कुल कलर ऑप्शन 10 हो गए हैं।
स्कूटर में बीएस-4 उत्सर्जन वाला 110 सीसी इंजन दिया गया है, जो 8 बीएचपी की पावर और 8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ईको मोड और पावर मोड भी दिया गया है।







