62 मंजिला इमारत से खुद के कैमरे में अपनी मौत रिकॉर्ड करते हुआ गिरा स्‍टंटमैन

हम अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर आए दिन स्‍टंट वाले कई वीडियो देखते हैं. स्‍टंट भी कोई ऐसे-वैसे नहीं बल्‍कि इतने खतरनाक कि उन्‍हें देखकर आप दांतों तले अंगुली दबा लें. ऐसे स्‍टंट करने वालों को देखकर मन में बस यही खयाल आता है कि कोई इतना जोखि‍म कैसे उठा सकता है. लेकिन कई बार किस्‍मत और सालों की प्रैक्टिस साथ नहीं देती. ऐसा ही कुछ चीन के एक इंटरनेट स्‍टार वू यॉन्गिंग के साथ हुआ है. एक डेयरडेविल स्‍टंट करते हुए 62 मंजिला इमारत से गिरकर वू की मौत हो गई. स्‍टंटमैन

वू यॉन्गिंग 26 साल का था. वह ऊंची-ऊंची इमारतों पर स्‍टंट करते हुए वीडियो शूट करता था, जिन्‍हें वो चीन की सोशल मीडिया ऐप्‍प वीबो पर अपलोड करता था. इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करना चाहता था. अपने स्‍टंट के लिए उसने 62 मंजिला इमारत को चुना. स्‍टंट करते हुए उसकी पकड़ कमजोर हो गई और वो ऊपर से नीचे गिर गया. आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस स्‍टंट के लिए वू को 7.7 लाख रुपये मिलने वाले थे. बिल्‍डिंग 45 फीट ऊंची थी और पुल-अप करने के दौरान यह हादसा हो गया. 

हादसे का पूरा वीडियो एक कैमरे में कैद हो गया. इस कैमरे को खुद वू ने ही स्‍टंट वाली जगह से कुछ दूरी पर लगाया हुआ था. बाद में एक सफाई कर्मचारी की नजर वू की लाश पर पड़ी जिसने उनके घरवालों को इस बारे में जानकारी दी. हालांकि वू की मौत आठ नवंबर को ही हो गई थी, लेकिन यह मामला 8 दिसंबर को प्रकाश में आया. दरअसल, वू के प्रशंसक इस बात से परेशान थे कि एक महीने से उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भी नया वीडियो अपलोड नहीं किया था.

इसे भी पढ़े: प्लेन में इस महिला ने मचाया तहलका, अकेले ही दी सबको मारने की धमकी

वू यॉन्गिंग की गर्लफ्रेंड जिन जिन ने बीजिंग न्‍यूज को बताया कि इस स्‍टंट को सफलतापूर्वक करने के बाद वो उनके घरवालों से शादी की बात करने वाला था. यही नहीं इस वीडियो से उसे जो पैसे मिलते उससे वो गर्लफ्रेंड के घरवालों के लिए तोहफे भी लाने वाला था. 

आपको बता दें कि लाइव स्‍ट्रीमिंग वीडियो साइट ‘Volcano’ पर वू के 300 वीडियो और 10 लाख फॉलोवर्स थे. लाइव स्‍ट्रीमिंग के लिए उन्‍हें 5.3 लाख रुपये मिलते थे. यही नहीं उनके फॉलोवर्स उन्‍हें वर्चुअल करंसी भी देते थे. उनकी गर्लफ्रेंड जिन जिन ने इस बात का भी खुलासा किया है कि जिस इमारत पर स्‍टंट करते हुए वू की मौत हुई वह 44 मंजिलों तक ही खुली रहती है. जाहिर ऐसे में वू 18 मंजिल चढ़ने के बाद ही ऊपर तक पहुंचा होगा. 

उधर, वू की मौत खबरे मिलने के बाद से ही उनके प्रशंस बेहद दुखी हैं और उनका सोशल मीडिया अकाउंट श्रद्धांजलियों से पटा पड़ा है.

Back to top button