ट्विटर ने दिया नया फीचर, 280 कैरेक्‍टर से बड़ा ट्वीट करने का दि‍या ऑप्‍शन

नई दि‍ल्‍ली. आजकल छोटी या बड़ी कोई भी खबर हो वो ट्वि‍टर पर सबसे पहले अपडेट होती है। वहीं, रेलवे से मदद मांगनी हो या उसकी शि‍कायत करनी हो और चाहे वि‍देश मंत्री तक अपनी बात पहुंचानी है, इस सभी चीजों के लि‍ए लोग ट्विटर का जमकर प्रयोग करते हैं। लेकि‍न सोशल मीडि‍या के इस प्‍लेटफॉर्म से अपनी बात पहुंचाने वालों की सबसे बड़ी दि‍क्‍कत यही थी कि‍ उन्‍हें ज्‍यादा लि‍खना हो तो कई ट्वीट करने पड़ते थे। लेकि‍न अब ऐसा नहीं होगा। क्‍योंकि‍ ट्विटर ने + का बटन ऐड कि‍या है। इससे आप थ्रेड के झंझट के बि‍ना अपनी पूरी बात कह सकेंगे। ट्विटर ने दिया नया फीचर, 280 कैरेक्‍टर से बड़ा ट्वीट करने का दि‍या ऑप्‍शन

कुछ दि‍न पहले ही बढ़ाई थी कैरक्टर लिमिट

ट्विटर ने हाल ही में इस सोशल प्‍लेटफॉर्म की कैरेक्‍टर लिमिट बढ़ाकर 280 की थी। लेकि‍न देखा कि लोग इसके बावजूद अपनी पूरी बात कहने के लिए थ्रेड बना रहे हैं। ऐसे में ट्विटर ने ट्वीट वाले बॉक्स में ही एक + का बटन ऐड कर दिया है, जिससे आप अपनी लंबी बात बिना थ्रेड के झंझट में फंसकर कह सकेंगे।

क्‍या है थ्रेड 

अगर आपको कोई बात ट्वि‍टर के जरि‍ए लोगों तक पहुंचानी है तो अभी तक आपको 280 कैरेक्‍टर की लिमिट मि‍लती थी। ऐसे में अपनी बात पूरी नहीं होने पर लोग 1/2 या 1/3 करके अपनी पूरी बात कई ट्वीट के जरि‍ए कहते थे। इस पूरे प्रोसेस को थ्रेड कहते हैं।

ये भी पढ़ें: यहाँ सरेआम होती हैं चुम्बन प्रतियोगिता, इस शर्मनाक काम का मिलता है ये बड़ा इनाम…

अभी सि‍र्फ वैब प्‍लैटफॉर्म पर उपलब्‍ध है ऑप्‍शन

ट्विटर ने + का जो फीचर अभी ऐड कि‍या है वो अभी सि‍र्फ वेब प्लेटफॉर्म पर ही दि‍खाई देगा। क्‍योंकि‍ यह अभी टेस्टिंग के तौर पर लॉन्च कि‍या गया है। iOS और एंड्रॉयड पर यह अगले कुछ हफ्तों में उपलब्ध होगा। इसके लिए आपको अपना ट्विटर ऐप अपडेट करना होगा।

Back to top button