क्या रोजे का ये मतलब जानते हैं आप, हर हिस्से से होता है संबंध


पाक रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान रोजे रखकर बंदे खुदा की इबादत कर रहे हैं। रोजेदारों का कहना है कि रोजे का मतलब सिर्फ भूखे प्यासे रहना ही नहीं होता है। इस दौरान रोजेदार को हर तरह की बुराई से बचना चाहिए।
उसके शरीर के हर हिस्से का रोजा होता है। उसे अपनी जुबान से किसी के लिए बुरा नहीं बोलना चाहिए। किसी के बारे में मन में गलत विचार नहीं लाने चाहिए। किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए और दूसरों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए।
रोजे का हर हिस्से से होता है संबंध
न कानों से कोई बुरी चीज सुननी चाहिए और न ही कोई नाजायज चीज देखनी चाहिए। ऐसा करने से मकबूल होता है। ये महीना रहमत का होता है। इस दौरान हर किसी को अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए।