विराट से पहले ये शख्स था अनुष्का शर्मा का बॉयफ्रेंड दो साल तक किया डेट, देखें तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी कर ली। दोनों एक दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। वैसे, अनुष्का शर्मा के दिल पर भले ही अब विराट कोहली राज कर रहें हो लेकिन एक वक़्त ऐसा था, जब अनुष्का का दिल किसी और के लिए धड़कता था। अनुष्का शर्मा और जोहेब यूसुफ मॉडलिंग के दिनों में एक-दूसरे से बेंगलुरु में मिले थे। बाद में दोनों मुंबई आए और फिर दो साल तक साथ रहे। फिर अनुष्का को यशराज बैनर की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का ऑफर मिला। इसके बाद तो बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चखकर अनुष्का ने जोहेब को पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़े: मॉडलिंग के दिनों कुछ इस तरह दिखती थी अनुष्का शर्मा, पहचानना होगा मुश्किल

जोहेब यूसुफ के अलावा अनुष्का का नाम कुछ और सेलेब्स के साथ जुड़ा। इनमें रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, क्रिकेटर सुरेश रैना, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर है। हालांकि जोहेब यूसुफ को छोड़ दें तो बाकी के साथ अनुष्का के अफेयर की खबरें महज गॉसिप तक ही सीमित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button