सावधान: HP के लैपटॉप में हुआ बड़ा खुलासा, मिला टाइपिंग को रिकॉर्ड करने वाला सॉफ्टवेयर

अगर आपके पास भी एक एचपी का लैपटॉप है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने लैपटॉप पर जो भी टाइप कर रहे हैं, वह रिकॉर्ड हो रहा है। इसका खुलासा रिसर्चर माइकल माइंग ने किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एचपी के कई लैपटॉप्स में ऐसे कीलॉगर मिले हैं जो यूजर्स द्वारा कीबोर्ड पर टाइपिंग को ट्रैक कर सकता है। वहीं एचपी ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा है कि लगभग 460 लैपटॉप इससे प्रभावित हैं। हालांकि इसके फिक्स करने के लिए कंपनी ने सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है।






