शादी के बाद इस जगह एक साथ रहेगे अनुष्का और विराट

अनुष्का द्वारा यशराज फिल्म्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में निगाह एक पंक्ति पर जाकर टिक जाती है कि नवविवाहित जोड़ा साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद अपनी आगे की ज़िंदगी मुंबई के वर्ली इलाक़े में स्थित अपने नए घर से शुरू करेगा। बता दें कि विराट दिल्ली के हैं और अब तक स्थायी रूप से वहीं रह रहे थे। अनुष्का और विराट

खबरी ने बताया ‘शादी के बाद उन्होंने अपना ठिकाना दिल्ली से मुंबई शिफ़्ट कर लिया है। अपने दांपत्य जीवन को प्रोफेशनल परेशानियों से दूर रखने के लिए यह फैसला उन्होंने लिया है। विराट इस बात से अच्छी तरफ से वाकिफ हैं कि अनुष्का फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अगर वह दिल्ली शिफ्ट होतीं तो उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा। सो, विराट ने एक अच्छे लाइफ़ पार्टनर के रूप में अनुष्का के वर्कप्लेस को अपना ठिकाना बना लिया है। चूंकि यह लाजिमी है कि विराट जिस प्रोफेशन में हैं, उसमें उन्हें अधिक ट्रैवल ही करना है, मगर अनुष्का के लिए दिल्ली से अपना काम मैनेज करने में दिक्कत होती।’

इसे भी पढ़े: इन तस्वीरों में छुपा है युवराज का वो हर राज जिसे आप सब अब तक नहीं होंगे जानते

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट-अनुष्का में इस बात को लेकर काफी बातचीत हुई थी और विराट हर लिहाज़ से यही चाहते थे कि अनुष्का कोई दिक्कत न हो। फिलहाल ख़बरें हैं कि विराट स्थाई पता मुंबई में तो रखेंगे, लेकिन अपने परिवार वालों से वह दिल्ली में मिलते-जुलते रहेंगे और आते-जाते रहेंगे।

Back to top button