वेटिकन सिटी ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, इसकी कुल आबादी सिर्फ 27

यूं तो अभी तक दुनिया के सबसे छोटे देश के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘वेटिकन सिटी’ को ही वैधानिक दर्जा प्राप्त है, लेकिन इस धरती पर एक देश ऐसा भी है जो दुनिया के सबसे छोटे देश के रूप में जाना जाता है। हालांकि इसे वैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं है फिर भी इंटरनेट पर आपको इस देश के संबंध में कई मीडिया रिपोर्ट पढ़ने को मिल जाएंगी।  

यह दुनिया में एकलौता ऐसा देश है जहां की कुल आबादी सिर्फ 27 है। ये दुनिया का सबसे छोटा देश जिसका नाम ‘सीलैंड’ है। इंग्लैंड के नजदीक स्थित इस देश को दूसरी वर्ल्डवॉर के दौरान ब्रिटेन ने बनावाया था। 

बस तभी से यह दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाने लगा। बता दें यह इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किमी. दूर स्थित है। हालांकि अब सीलैंड खंडहर बन चुका है। इसे एक समुद्री किले पर बनाया गया है। अब यह खाली पड़ा है। 

माइक्रो नेशन कहे जाने वाले इस देश का कौन था राजा 
सीलैंड पर अलग-अलग समय पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा है। रॉय बेट्स नामक शख्स ने 9 अक्टूबर 2012 को खुद को सीलैंड का राजा घोषित कर दिया। लेकिन रॉय बेट्स की मृत्यु हो चुकी है। 

सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता न मिलने के बावजूद यहां की अपनी मुद्रा और स्टेम्प टिकट है। सीलैंड का क्षेत्रफल काफी कम है, ऐसे में इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। कहते हैं कि जब इंटरनेट के जरिए लोगों को इस देश के बारे में मालूम पड़ा तो लोग यहां रहने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने खूब डोनेशन दिया। इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली।

Back to top button