मुंबई फिर हुई शर्मशार निर्भया कांड की तरह एक और रेप, 6 साल की मासूम बच्ची हुई शिकार

मुंबई में एक 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए शख्स पर पुलिस धारा 376, 354 और पास्को एक्ट 4 और 5 के तहत कार्रवाई कर रही है।
आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा के हिसार में निर्भया कांड की तरह एक पांच साल की बच्ची से रेप और हत्या का मामला सामने आया था। वहशी शख्स ने पांच साल की बच्ची से रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालकर हत्या कर दी थी।





