आने वाले समय में, कुछ ऐसा दिखने लगेगा इंसान

एक बात जानने की तो सभी को उत्सुकता रहती है कि आने वाले समय में मनुष्यो का जीवन उनकी लाइफस्टाइल कैसी होगी. धरती आने वाले समय में कैसी हो जाएगी. इस तरह के कई सवाल हमारे सभी के मन में आते है और इनके जवाब जानने की हम सब में उत्सुकता बनी रहती है. इस मॉर्डन ज़माने में टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सभी की लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन होता जा रहा है. इन सभी बदलाव को देखकर लगता है कि शायद आने वाले समय में मनुष्य की उम्र बढ़ाने के लिए भी कोई दवाई आ ही जाएगी.
इसे भी पढ़े: ये है इस समय के रियल ‘मिस्टर इंडिया’, इसको पकड़ते ही हो जाते हैं गायब, देखे विडियो
वैसे कुछ समय पहले ही कैलिफोर्निया के सॉक इंस्टीट्यूट में हुई रिसर्च में पता चला था कि, मनुष्यो को अब बूढ़े होने से भी रोका जा सकता है. वैसे उम्र तो बढ़ेगी लेकिन चेहरे पर उसके निशान नहीं आएंगे. वही ऑक्सफर्ड और येल यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक आने वाले समय में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के रोबर्ट बड़ी से बड़ी गाड़ियों से लेकर बड़ी से बड़ी सर्जरी तक सब कर सकेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी रिसर्च में ये भी पाया कि आने वाले समय में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और भी कई बड़े काम अपने जिम्मे ले लेगा. वैसे जिस तरह से जमाना अभी आगे बढ़ रहा है उसे देखकर तो ये ही लग रहा है कि आने वाले समय में हर दफ्तर चौराहे पर सिर्फ रोबर्ट ही नजर आएंगे.





