राजधानी लखनऊ फिर हुई शर्मसार, कैंसर पीड़ित नाबालिग लड़की से गैंगरेप

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक नाबालिग कैंसर पीड़ित लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर से सामान लेने निकली पीड़िता के साथ 2 युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं, रास्ते से गुजर रहें युवक से पीड़िता ने जब मदद मांगी तो उसने भी उसके साथ रेप किया। फिलहाल, पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है बाकि अन्य 2 की तलाश कर रही है। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला…राजधानी लखनऊ फिर हुई शर्मसार, कैंसर पीड़ित नाबालिग लड़की से गैंगरेप

– राजधानी के सरोजनीनगर के नटकुर इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ब्लड कैंसर से पीड़ित है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को वह अपने घर से कुछ सामान खरीदने पास के दुकान गई थी।
– इस दौरान रास्ते में पीड़िता को एक परिचित युवक मिला, जो उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।
– इसके बाद उसे सड़क किनारे ही छोड़ कर फरार हो गया। वहीं, रास्ते से गुजर रहें युवक को देखकर पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई तो उसने भी उसके साथ रेप किया।
– रविवार सुबह बदहाल अवस्था में घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें: वरुण का शायराना अंदाज देख दंग हुए लोग, कहा- ये आसमान कभी झुका भी करता है

क्या कहती है पुलिस?
– सीओ कृष्णानगर लालता प्रसाद सिंह बताया, “एक आरोपी वीरेंद्र यादव को अरेस्ट कर लिया गया, पीड़िता के परिचित युवक और उसके साथी को तलाश की जा रही है। लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।”

Back to top button