फ्लाइट में दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ हुई छेड़छाड़, बोली वो मेरी पीठ रगड़ता रहा अपना

दंगल फिल्म में अपने अभिनय से लोकप्रिय हुई जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़-छाड़ का शिकार बनी हैं। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर भी अपलोड किया है। वीडियो में जायरा ने रोते हुए अपने साथ हुई आप-बीती बताई है।फ्लाइट में

जायरा का आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। उनका ये भी आरोप है कि शि‍कायत के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उनकी कोई मदद नहीं की। जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।

जायरा ने फ्लाइट से ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स कम लाइट का फायदा उठा रहा है। वो अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा है।

इसे भी पढ़े: इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा: हां मै धोनी के साथ रिलेशनशिप में थी, पर हम किसी को बताना नहीं चाहते थे

पहले जब मैंने इसाका विरोध किया, तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही। मगर, बाद में फिर वो इस तहर की हरकत कर रहा है। मैंने कोशिश की थी कि इस घटना का एक वीडियो बना लूं, लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये हो न सका।

जायरा जब मुंबई पहुंची, तो उन्होंने एक लाइव वीडियो भी किया। इस लाइव वीडियो में वो रोते हुए अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बता रही थीं। उन्होंने कहा, वहां सभी लोग मौजूद थे, लेकिन मेरी किसी ने मदद नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button