इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा: हां मै धोनी के साथ रिलेशनशिप में थी, पर हम किसी को बताना नहीं चाहते थे

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेट खिलाड़ियों की नजदीकियां हमेशा चर्चा में रही है और बात सिर्फ चर्चा तक ही सीमित नहीं रही हैं बल्कि कई बार अंजाम तक भी पहुंची हैं। अभी हाल की टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस सागरिका घाटगे हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए हैं। 

वहीं चर्चा में विराट कोहली और अनुष्का की शादी भी है। हालांकि कई बार इन स्टार्स का प्यार अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाता है, इनमें से एक था पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनीऔर तमिल की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी। जी हां! मीडिया में कई बार इन दोनों के रिलेशनशिप के चर्चें होते रहे हैं। राय लक्ष्मी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वो धोनी को लेकर नहीं बल्कि अपनी पहले बॉलीवुड फिल्म जूली-2 को लेकर चर्चा में हैं। इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा: हां मै धोनी के साथ रिलेशनशिप में थी, पर हम किसी को बताना नहीं चाहते थे

कहा जाता है कि राय लक्ष्मी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी को शादी से पहले डेट कर चुकी हैं।

राय लक्ष्मी इस बात को लेकर काफी घबराई हुई थी कि धोनी की बायॉपिक फिल्म में उनकी लव स्टोरी को न दिखा दिया जाए। वो इस बात को काफी नर्वस थी कि कहीं फिल्म में इनकी लव स्टोरी पर्दे पर न परोस दी जाए। 


राय लक्ष्मी ने माना था कि हां मैं धोनी के साथ रिलेशनशिप में थी। ये बात उन दिनों की हैं जब लक्ष्मी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ब्रांड एंबेसडर थी।

लक्ष्मी ने अपने रिलेशनशिप को कबूल करते हुए कहा था कि हम करीब एक साल कम वक्त के लिए रिलेशनशिप में थे। इस दौरान हम दोनों कभी कमिटेड नहीं हुए और नही शादी को लेकर कभी कोई बात की। 

धोनी की बायॉपिक में राय लक्ष्मी की लव स्टोरी को शामिल नहीं किया गया था, इसलिए लोगों को इनके रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा पता नहीं चला। अब तब लक्ष्मी बॉलीवुड फिल्म जूली 2 में आ रही हैं तो एक बार फिर उनके और धोनी के रिलेशनशिप की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button