फंड ट्रांसफर करने के लिए SBI ने किया ये बड़ा बदलाव, जान ले नहीं तो होगी बड़ी मुश्किल


बैंक ने देश भर में करीब अपनी 1200 से अधिक ब्रांचों के IFSC कोड और ब्रांच कोड के साथ-साथ ब्रांच का नाम भी पूरी तरह से बदल दिया है। इससे जिन ब्रांच में यह बदलाव किया गया है, उसके कस्टमर्स को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।
बैंक ने वेबसाइट पर अपलोड की लिस्ट
एसबीआई ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही सभी जोनल और सर्किल ऑफिस में भेज दी है। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो फिर आपकी शाखा में भी इस तरह का बदलाव हुआ है कि नहीं, इसकी जानकारी आप https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/RATIONALISED_BRANCHES_WITH_IFSC.pdfपर जाकर के पूरी लिस्ट को देख सकते हैं।
15 अक्टूबर से घटा सर्विस चार्ज
केंद्र सरकार की कैशलेस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बैंक ने फंड ट्रांसफर पर लगने वाले सर्विस चार्ज में 80 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की है। बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर घोषणा करते हुए कहा था कि सर्विस चार्ज 15 अक्टूबर से घटा दिया गया है।
अब लगने लगा है यह चार्ज
बैंक ने IMPS फंड ट्रांसफर करने के लिए चार स्लैब बनाए हैं। पहला 0 से एक हजार रुपये, दूसरा 1001 रुपये से लेकर के 10 हजार रुपये, तीसरा 10001 से एक लाख रुपये और चौथा 100001 से 2 लाख रुपये का स्लैब है।





